{"_id":"687d419e90463b4c24018a55","slug":"chenani-cattles-create-problems-shopkeepers-suffering-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-125422-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी में बेसहारा पशुओं से दुकानदार व लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी में बेसहारा पशुओं से दुकानदार व लोग परेशान
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में बेसहारा पशुओं को पशुशाला में रखे जाने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। लोगों ने कहा कि ये पशु दुकानदारों का भी नुकसान करते हैं। कई बार राहगीरों को भी टक्कर मारकर घायल कर देते हैं।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, राजीव और सुदेश चंद्र ने कहा कि कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के अलावा मेन चौक और कई जगहों पर बेसहारा पशुओं का झुंड देखा जा सकता है। ये पशु कस्बे के दुकानदारों जिसमें सब्जी, मिठाई, किराना आदि सामान को हर रोज नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार तो ये आपस में लड़ने लगते हैं और दुकानों के अंदर तक घुस जाते हैं जिससे दुकानदारों का सामान लड़ते-लड़ते टूट भी जाता है।
कई बार पशु पैदल जा रहे लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर देते हैं। जब पशु बीच सड़क पर बैठ जाते हैं तो वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं को पकड़कर पशुशाला में रखा जाए और वहां पर इनकी देखभाल की जाए ताकि उन्हें भी किसी भी तरह का नुकसान ना हो सके।
विज्ञापन
वही, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी नितिन गुप्ता ने कहा कि उधमपुर में पशुओं को रखने व उनकी देखभाल के लिए पशु स्थल बनाया जा रहा है। वहां इन्हें रखा जाएगा। संवाद