फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani, Bapp to Lati Route, Traffic Start

Udhampur News: बप्प से लाटी मार्ग खुला लोगों ने ले राहत की सांस

विज्ञापन
Chenani, Bapp to Lati Route, Traffic Start
- पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि क्रेट डालकर मजबूत बनाया जाए मार्ग
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी के बप्प गांव में बीते दिनों सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया था, जिसे एक बार तो मार्ग को खोला गया लेकिन दूसरे दिन फिर सड़क का हिस्सा धंसने से मार्ग बंद हो गया था जिसे मंगलवार दोपहर के फिर समय खोल दिया गया है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों में शामिल पूर्व सरपंच बलवान सिंह, सुदेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को बप्प से लाटी को जोड़ने वाले मार्ग को खोल दिया गया है ।। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बप्प से सराड़़, मरोठी, सिरा, लाटी, डूडू को जोड़ने वाला मार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया था, जिससे हजारों लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई थी । साथ ही कई इलाकों में जरूरी सामानों की भी किल्लत आना शुरू हो गई थी । वहीं मंगलवार को मार्ग को खोला गया है लेकिन अभी भी यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है । ऐसे में संबंधित विभाग को जहां पर क्रेट डालने चाहिए, ताकि लोगों की आवाजाही में दिक्कत ना हो ।। पीएमजीएसवाई के एईई रितेश कुमार ने कहा कि मंगलवार दोपहर के समय मार्ग को खोल दिया गया है और गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed