फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ceverage pipe line

Udhampur News: सीवरेज पाइप लाइन से घरों को कनेक्शन देने के बाद भी गलियों की नहीं हुई मरम्मत

Wed, 11 Oct 2023 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
ceverage pipe line
बदहाल गलियों की हालत से लोगों की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन से घरों को कनेक्शन देने के बाद कई गलियों की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। गलियों की हालत लगातार खराब होती जा रही है और जानकारी के बाद भी यूईईडी की तरफ से मरम्मत को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। शहरवासियों का कहना है कि देविका परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन गलियों की मरम्मत को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है।
देविका परियोजना के तहत तीन बार गलियों व सड़कों को तोड़ा गया है। पहले सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए, दूसरी बार मेन होल बनाने के लिए और तीसरी बार घरों को कनेक्शन देने के लिए। घरों को कनेक्शन देने के बाद कई गलियों की मरम्मत नहीं की गई है और कुछ गलियों की मरम्मत औपचारिकता के लिए की गई। गलियों की हालत खराब होने से शहरवासी परेशान हैं और यूईईडी से जल्द से जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
सीवरेज पाइप लाइन से कनेक्शन देने के बाद कई महीने से गलियों की हालत खराब पड़ी है। कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। गलियों में पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। कई बार यूईईडी के अधिकारियों के साथ गलियों की हालत सुधारने को लेकर संपर्क किया। लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन लाल
---------------
करीब चार महीने पहले घरों को कनेक्शन देने बाद केवल औपचारिकता के लिए गली की मरम्मत की गई। कुछ दिनों के बाद गली की हालत खराब होने लगी और बारिश होने के बाद गली पूरी तरह से खराब हो गई। कई स्थानों पर गली तो इतना अधिक क्षतिग्रस्त किया गया है कि दो पहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।
संजय कुमार
--------
जब गली में सीवरेज पाइप लाइन से कनेक्शन देने का काम किया जा रहा था तो ठेकेदार से मांग की थी कि तोड़ी गई गली की सही तरह से मरम्मत करें। लेकिन ठेकेदार ने को गलियों को मरम्मत के बिना ही छोड़ दिया। इसके बाद करीब दो महीने तक काम पूरी तरह से बंद रहा। अब फिर से काम शुरू किया, लेकिन अब ठेकेदार नए इलाके में कनेक्शन देने का काम कर रहा है। पहले क्षतिग्रस्त की गई गलियों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यशपाल चौधरी
-------------
सीवरेज पाइप लाइन से कनेक्शन देने के बाद लगभग सभी गलियों की मरम्मत की गई है। चंद गलियां होंगी, जिनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इनकी मरम्मत को लेकर प्रयास चल रहे हैं। अगले कुछ दिनों में इनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ओंकार शर्मा, एईई यूईईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed