फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   CEO Ramban pulled by new circular

सीईओ रामबन ने निकाला नया सर्कुलर

Mon, 28 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
CEO Ramban pulled by new circular
School

जिला रामबन में निजी स्कूलों के परीक्षा परिणामों पर काउंटर साइन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सीईओ रामबन ने शिक्षा निदेशक के आदेशों को दरकिनार कर नया सर्कुलर निकाल दिया, जिसके तहत स्कूलों के परीक्षा परिणामों को जेडईओ की बजाय सीईओ के काउंटर साइन होंगे। जबकि शिक्षा निदेशक के एक आदेशानुसार मिडिल तक के स्कूलों के परीक्षा परिणामों को जेडईओ द्वारा काउंटर साइन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस आदेश से निजी स्कूल प्रबंधन परेशान है। शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश के तहत निजी मिडिल स्कूलों के परीक्षा परिणामों पर काउंटर साइन करने के लिए क्षेत्र के जेडईओ को पावर दी गई है। रामबन के सीईओ द्वारा जारी नए सर्कुलर के तहत रामबन के निजी मिडिल स्कूलों को परीक्षा परिणामों पर काउंटर साइन के लिए जेडईओ के बजाय सीईओ के पास जाना होगा।
विज्ञापन


निजी स्कूल एसोसिएशन के सचिव अजय गुप्ता का कहना है कि सीईओ द्वारा जानबूझकर कुछ निजी स्कूल मालिकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सीईओ पर कथित तौर पर काउंटर साइन करने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों द्वारा पैसा दिया जा रहा है उन्हें ही काउंटर साइन मिल रहे हैं, जबकि छोटे स्कूलों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर किस तरह से एक सीईओ ने निदेशक के आदेशों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग गैरकानूनी तरीकों से पांचवीं तक की अनुमति होने के बाद भी सातवीं तक स्कूल चला रहे हैं। ऐसे स्कूलों को पकड़ने के लिए यह आदेश निकाला गया है। निदेशक के आदेश के मुताबिक जेडईओ ही काउंटर साइन कर रहे हैं, पर यह सब उनकी देखरेख में हो रहा है। किसी भी तरह से विभाग के आदेशों का उल्लंघन नहीं किया जा रहा।

-मो. शरीफ चौहान, सीईओ रामबन

सीईओ से इस बारे में पूछा गया है। आदेशों की अवहेलना नहीं की गई है। कुछ स्कूलों की मनमानी रोकने के इरादे से सीईओ द्वारा ऐसा आदेश निकाला गया है। परीक्षा परिणामों पर जेडईओ ही हस्ताक्षर कर रहे हैं, पर पहले सीईओ द्वारा स्कूलों की मान्यता की जांच की जा रही है।
-बबीता रकवाल, स्कूली शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed