फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Central government trying for airport in Udhampur

उधमपुर में एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत

विज्ञापन
Central government trying for airport in Udhampur
उधमपुर। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उधमपुर के एयरफोर्स स्टेशन के रनवे के व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। कोशिश होगी कि सप्ताह में दो या तीन वहां विमान उतरे ताकि लोगों को फायदा मिल सके। इस पर पिछले तीन महीने से काम शुरू कर दिया गया है। वे चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के 25वें स्थापना पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उधमपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पहले की केंद्र व राज्य सरकारों ने केवल वोट की राजनीति की है और लोगों को गुमराह करने का काम किया है। लेकिन मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार केवल विकास के लिए काम कर रही है। उधमपुर शहर को वेयर हाउस और ट्रांसपोर्ट नगर की सख्त जरूरत है। व्यापार बढ़ेगा तभी तो विकास होगा। लेकिन इसके लिए प्रदेश सरकार को ही प्रयास करने होंगे। यह केंद्र के अधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि एरोमा मिशन के तहत युवाओं को रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। डोडा में तो युवा इस योजना के तहत लाखों रुपये कमा रहे हैं। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी केंद्र सरकार विशेष योजना तैयार कर रही है। मानतलाई में अंतरराष्ट्रीय योग सेंटर का काम तेजी से चल रहा है। मानसर झील का भी 190 करोड़ में विकास कार्य शुरू हो चुका है। इन योजनाओं से आने वाले दिनों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर दो करोड़ जुर्माना, चेतावनी भी
नमामि गंगे की तर्ज पर शुरू देविका प्रोजेक्ट के कार्यों में देरी पर प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जुर्माना के साथ ही ठेकेदार को चेतावनी भी जारी की गई है। यदि अब भी काम में तेजी नहीं लाई गई तो ठेकेदार को काली सूची में डाला जाएगा। बताया कि स्थानीय लोगों से लगातार काम की गति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। ज्ञात हो कि फरवरी 2019 में इस परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed