फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cattle smuggling

Udhampur News: मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 21 मवेशी बचाए

विज्ञापन
cattle smuggling
उधमपुर। पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 21 मवेशियों को बचाया है। चिनैनी स्थित मोटर शेड नाके पर चेकिंग के दौरान श्रीनगर की ओर आ रहे ट्रक को रोका गया। जांच करने पर 15 मवेशी मिले जिन्हें बिना अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। इसकी एफआईआर चिनैनी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। इसी तरह मौंगरी से कैंथगली जा रहे अन्य वाहन से छह मवेशी बरामद किए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पंचैरी में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मवेशी तस्कर की गाड़ी जब्त

उधमपुर। पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते मवेशी तस्कर की लगभग 10 लाख की गाड़ी को जब्त किया है। आरोपी यूनिस मोहम्मद दरसू का रहने वाला है। उसके पिकअप वाहन को पंचैरी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के तहत कब्जे में लिया है। जांच अधिकारी द्वारा आपराधिक पृष्ठभूमि और वित्तीय सहित कई पहलुओं से विस्तृत जांच की गई। इस दौरान पता चला कि संबंधित वाहन अवैध गतिविधियों से प्राप्त धन से खरीदा गया था।
विज्ञापन


27 मवेशी बचाए, एक गिरफ्तार

उधमपुर। पुलिस ने दो मामलाें में 27 मवेशियों को बचाया है। चेकिंग के दौरान टीम ने एक वाहन को रोका। जांच करने पर चार मवेशी मिले। मौके पर चालक फरार हो गया। इसी तरह अन्य वाहन से 23 मवेशियों को बरामद किया। चालक की पहचान अरशद अली निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो मवेशियों के परिवहन के लिए कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed