फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car falls into ditch, child's death

कार खाई में गिरी, मासूम बच्ची की मौत

Tue, 30 Sep 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Tue, 30 Sep 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, child's death
जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर तोलडी नाला इलाके में कार के गहरी खाई में गिरने से डेढ़ महीने की नवजात बच्ची की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से तीन को हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे डोडा से जम्मू की तरफ जा रही  नैनो कार (जेके02एआर-1584) जैसे ही तोलडी नाला इलाके में पहुंची कि अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार पलट कर 80 फीट गहरी में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर गंभीर रूप से घायल सात लोगों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत में सुधार होने पर जब सुरेश शर्मा ने पुलिस से पूछा कि क्या उनको मौके से डेढ़ महीने की बच्ची मिली है। पुलिस के इनकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय डेढ़ महीने की बच्ची कार से बाहर गिर गई थी। पुलिस ने एक दल को फिर से घटनास्थल पर भेजा। करीब एक घंटे की तलाश में बच्ची के शव को झाड़ियों से बरामद किया गया।


घायलों में पलान डोडा निवासी सुरेश शर्मा (32), उसकी पत्नी बीना शर्मा (26) और दो बेटे सत्यम शर्मा (05), अनीश शर्मा (04) पुत्र सुरेश शर्मा के अलावा वेद राज (31), इसकी पत्नी मनीषा (26) और वेद का बेटा हरी ओम (04) शामिल है। वेद, इसकी पत्नी और बेटे को नाजुक हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed