{"_id":"67cf36237c329c66b5004c79","slug":"car-and-tempo-collide-young-man-dies-udhampur-news-c-202-1-udh1005-121237-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कार और टेंपो भिड़े, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कार और टेंपो भिड़े, युवक की माैत
Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
जम्मू -श्रीनगर हाईवे पर हादसे के दाैरान क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : ramban
पंजाब के अमृतसर का है मृतक कार चालक, तीनों घायलों को किया जीएमसी अनंतनाग रेफर
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के शालगड़ी फोरलेन सुरंग क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टेंपो और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार टेंपो और ऑल्टो की टक्कर शालगड़ी सुरंग क्षेत्र के पास हुई। हादसे में कार चालक अनमोलप्रीत सिंह (22) पुत्र कमलजीत सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कमलजीत सिंह (40), चरणजीत कौर (40) और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।गलत लेन में चल रही थी कार
पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्घटना गलत लेन में चल रही कार की वजह से हुई। हादसे के समय इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी थी। स्थानीय एनजीओ स्वयंसेवकों और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से मृतक और घायलों को बाहर निकाला। पहले उन्हें उप जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया, जहां से तीनों घायलों को जीएमसी अस्पताल अनंतनाग रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस हादसे को लेकर बनिहाल थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। साथ ही पंजाब में मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद