फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   caltural news

Udhampur News: धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
caltural news
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में बुधवार शाम को बादल छाए रहे और शाम को हुई मूसलादार बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलीं। वीरवार सुबह त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रही। इससे धर्मनगरी में वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा लगातार प्रभावित रही।
विज्ञापन

दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाए रहे। इसके कारण तापमान में भारी गिरावट आई। श्रद्धालुओं के लिए रोपवे और कार सेवा दिनभर जारी रही। दिनभर मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। वहीं पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक 122672 से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगा चुके हैं। शाम को बारिश के साथ ही करीब दो घंटे हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित रही। इसके साथ ही अर्दकुवारी से बैटरी कार व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए लगातार जारी रही। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को 30778 भक्तों ने पंजीकरण करवा कर प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था। वीरवार को शाम छह बजे तक 24 हजार 700 के करीब भक्त अपना पंजीकरण करवा चुके थे, जबकि कक्ष बंद होने में अभी चार घंटे शेष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed