फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Businessmen upset due to daily jam in Chinney

चिनैनी में रोजाना के जाम से कारोबारी परेशान

विज्ञापन
Businessmen upset due to daily jam in Chinney
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी इलाके में जाम की समस्या आम हो गई है, जिससे वाहन चालकों सहित यात्री और कारोबारी भी परेशान है। उन्होंने जिला प्रशासन और यातायात विभाग से जाम की समस्या का स्थायी निदान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

परेशान व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशासन और यातायात विभाग जाम की समस्या का निदान करने में विफल रहा है। इससे चिनैनी में व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। तीन दिन से लगातार जाम की समस्या के चलते समय पर दुकानों पर सामान नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को संतुष्ट करना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों की आवाजाही भी कम होने से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। चिनैनी व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान जगदीश कुमार ने कहा कि हाईवे पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन को गंभीर होना चाहिए। हर कोई इस समस्या से परेशान है। एक घंटे के सफर में छह से सात घंटे लग रहे हैं, जोकि चिंताजनक है।
विज्ञापन

समस्या दूर नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी
व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता ने जाम की समस्या का स्थायी निदान नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। जाम से व्यापारियों को रोजाना काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और यातायात विभाग की नींद नहीं खुल रही है। इस संदर्भ में जल्द कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरे रद्द होने से चालकों में रोष
हाईवे पर रोजाना के जाम से यात्री वाहन चालकों में भी काफी रोष है। उनका कहना है कि तीन दिन से कई फेरे रद्द होने से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वह मालिकों को क्या जवाब देंगे। जाम के कारण एक घंटे का सफर कई घंटों में पूरा हो रहा है। यह बहुत ही चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में मजबूरन कहीं और गाड़ी को चलाना पड़ेगा। समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed