फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bus full of passengers stuck in the flow crossing Birma Nala

बिरमा नाले को पार करते बहाव में फंसी यात्रियों से भरी बस

विज्ञापन
Bus full of passengers stuck in the flow crossing Birma Nala
उधमपुर। बिरमा नाले में मंगलवार को एक बार फिर से बड़ा हादसा होने से टल गया। उधमपुर से जम्मू जा रही बस के नाले में फंस गई। यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और लापरवाही बरतने पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जब से बिरमा पुल क्षतिग्रस्त हुआ है, तब से बिरमा नाले को पार करते समय लगातार हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को भी यात्रियों से भरी एक बस नाले को पार करते समय फंस गई थी। हालांकि समय रहते यात्री व चालक बस से बाहर निकाल लिया था। मंगलवार दोपहर को फिर से हादसा को गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर बाद तीन बजे उधमपुर से यात्रियों को लेकर बस रवाना हुई। वैली पुल पर बसों की आवाजाही बंद होने के बावजूद चालक बस को बिरमा नाले की तरफ ले गया। चालक को लगा कि जलस्तर कम है और वह आसानी से निकल जाएगा। वह नाले को पार करने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर टायर नाले में फंसे गया और बस एक तरफ झुक गई। इससे यात्री घबरा गए और आसपास मौजूद लोग यात्रियों की मदद को पहुंच गए। कुछ समय बाद पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से बस को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed