फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bus drivers protest in udhampur

बस चालकों के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bus drivers protest in udhampur
बस चालकों की मनमानी से परेशान पंचैरी के ग्रामीणों ने बस चालकों के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पंचैरी रूट के बस चालक गाड़ियों को समयानुसार नहीं चलाते। लोगों को इसके कारण आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में एक पंचैरी निवासी सुरेश खजूरिया ने बताया कि पंचैरी रूट पर गाड़ियां चलाने वाले बस चालक अपनी मनमानी करते रहते हैं। अक्सर बसें समयानुसार नहीं चलती। कई बार रूट पर पड़ने वाले स्टाप की टिकटें नहीं काटी जाती। उतरना चाहे जहां भी हो, पर किराया बस चालक के कहे अनुसार ही देना पड़ता है।
विज्ञापन


एक अन्य ग्रामीण रमेश सिंह ने बताया कि बस चालक सवारियों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। सवारी से किराया अपनी मरजी के मुताबिक लिया जाता है। सवारियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक बसों को कई देर तक अड्डे पर खड़ी कर सवारियों से इंतजार करवाते हैं। कई बार इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और बस अड्डे के मैनेजर से बात हुई है। पर परिस्थिति ज्यों की त्यों है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ग्रामीणों की समस्या को जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed