{"_id":"60d233958ebc3e2ed66271ac","slug":"broke-the-lock-of-the-shop-and-blew-mobiles-worth-thousands-of-rupees-udhampur-news-jmu237896592","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपए के मोबाइल उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपए के मोबाइल उड़ाए
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में एक बार फिर से चोरों ने अपनी मौजूदगी का एहसास करवाया है। सोमवार देर रात को पुलिस स्टेशन उधमपुर से करीब 100 मीटर की दूरी स्थित दुकान के ताले तोड़ चोर हजारों रुपये के मोबाइल ले उड़े। मंगलवार सुबह जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
करीब दो माह से शहर में रात्रि कर्फ्यू जारी है। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस तैनात रहती है, लेकिन इसके बावजूद चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी का अहसास करवा रहे हैं।
करीब दो सप्ताह पहले ही चोरों ने जिला अस्पताल के नजदीक दवा दुकान का ताला तोड़ कर एक लाख रुपए से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। अभी इसका कुछ पता नहीं चला था कि सोमवार रात को मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर दूर दुकान है। दुकान के मालिक मूलराज ने बताया कि मंगलवार सुबह उसको किसी ने फोन कर बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा और जब शटर उठाकर देखा तो 18 मोबाइल फोन और कुछ पेन ड्राइव पर हाथ कर गए हैं। मोबाइल ज्यादा महंगे नहीं थे। चोरी में 20 हजार से ज्यादा का ही नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को दुकान के साथ लगे सीसीटीवी से फुटेज मिली है, जिसमें दो लोग चोरी करते नजर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर इन दोनों चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है।