फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bridge construction work on Champal drain stopped for four months

चंपल नाले पर पुल का निर्माण कार्य चार माह से बंद

विज्ञापन
Bridge construction work on Champal drain stopped for four months
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर जगानू इलाके में चंपल नाले पर चार महीने से पुल का निर्माण कार्य बंद होने पर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुल बनने के बाद उनकी बहुत बड़ी परेशानी दूर हो जानी थी। लेकिन ग्रामीण विकास विभाग ने कुछ दिन काम करने के बाद अचानक से काम को बंद कर दिया और अभी तक काम को शुरू नहीं किया गया है। करीब दस हजार लोग इस पुल पर निर्भर हैं और इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

मार्च 2021 में ग्रामीण विकास विभाग ने 14.5 लाख रुपये में पुल का निमार्ण कार्य शुरू किया था। आदेश के अनुसार इसका निर्माण कार्य जनवरी 2021 में शुरू किया जाना था। लेकिन दो महीने की देरी से मार्च में इसका निर्माण शुरू किया गया। जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लगा कि अब उनकी परेशानी जल्द दूर हो जाएगी। उनको अब जान जोखिम में डाल कर नाले को पार नहीं करना पड़ेगा। पुल के निर्माण के लिए दोनों तरफ पिल्लर तैयार करने के बाद अचानक से काम को बंद कर दिया गया ओर चार महीने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया है। मुंशी राम ने बताया कि इस नाले पर करीब दस हजार की आबादी निर्भर है। पुल की सुविधा न होने के कारण पहले लोग नाले को पार करते थे। फिर क्रशर लगने के बाद नाले की खुदाई हुई और नाला बहुत गहरा हो गया और अब नाले को पार करना बहुत मुश्किल हो गया है। उनके बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए हर रोज नाले को पार करना पड़ता है। मजदूर दिहाड़ी लगाने के लिए नाले को पार करते हैं।
विज्ञापन

अब बरसात शुरू हो चुकी है और नाले का जलस्तर भी बढ़ चुका है। इसको पार करना बहुत बड़ा खतरा है। बरसात में आए दिन बारिश होगी और नाले को पार करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। कई बार ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से नाले का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया है। उनकी मांग है कि जल्द काम शुरू कर पुल का निर्माण किया जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में सभी सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed