फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   break fail, matador accident

Udhampur News: ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई ओवरलोड मेटाडोर, छह यात्री घायल

विज्ञापन
break fail, matador accident
जगानू ब्लॉक के अंतर्गत तनाल में सुबह करीब आठ बजे हादसा, स्कूल और कॉलेज के छात्र भी थे सवार
विज्ञापन

उधमपुर। जगानू ब्लॉक के अंतर्गत इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा बच गया। परोआ जगीर से उधमपुर आ रही ओवरलोड मेटाडोर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहन खाई में गिरने के बजाय चट्टान से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि टक्कर में छह लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
सुबह लगभग आठ बजे सवारियों से पूरी तरह भरी हुई मेटाडोर उधमपुर की ओर आ रही थी। तनाल इलाके के पास अचानक वाहन की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अनियंत्रित वाहन को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे वह चट्टान से टकराकर रुक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर में क्षमता से दोगुना यात्री सवार थे जिनमें बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र भी शामिल थे। क्षमता से अधिक भार होने के कारण वाहन में तकनीकी खराबी आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग और लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिकी
हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही रौन दोमेल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ओवरलोडिंग और लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल - शिवता शर्मा (40) पत्नी तारा चंद निवासी ओस्सू, प्रिया शर्मा (18) पुत्री करतार चंद निवासी शिव नगर, जगानू, सुहानी देवी (20) पुत्री अशोक कुमार निवासी शिव नगर, जगानू, दीलम देवी (45) निवासी प्रोया जागीर, मंगल सिंह (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी जानो रौन दोमेल, जानवी शर्मा (14) पुत्री नेक राम निवासी सुनाल, जगानू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed