फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Body found

सात दिनों से लापता व्यक्ति का पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
Body found
रामनगर: पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। तहसील की पंचायत बडोल निवासी अशोक कुमार का शव मंगलवार को उसके घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ पर लटकता मिला। वह व्यक्ति सात दिन से लापता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार (42) पुत्र धनीराम निवासी बडोल का शव गांव में मवेशी चरा रहे स्थानीय निवासियों को पेड़ पर लटका दिखाई दिया। उन्होंने फौरन उसके परिजनों को सूचित किया। साथ पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल रामनगर के शव गृह पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं, मृतक के पिता धनीराम ने आरोप लगाया है कि अशोक को उसकी पत्नी वीरता देवी ने अपने भाई सौम्या के साथ मिलकर मारा है। इससे पहले भी एक बार सौम्या ने उनके बेटे अशोक के साथ मारपीट की थी। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामनगर:  परिवार के सदस्यों के साथ बात करती पुलिस।

रामनगर: परिवार के सदस्यों के साथ बात करती पुलिस।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed