{"_id":"674253eada74fc6ead0d6ba4","slug":"blood-donation-camp-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-117619-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लेफ्टिनेंट कर्नल उदय सिंह सहित 50 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लेफ्टिनेंट कर्नल उदय सिंह सहित 50 ने किया रक्तदान
Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जेएंडके थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी जम्मू और अमर उजाला समूह के सहयोग से जीडीसी उधमपुर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल उदय ठाकुर और डॉ. तासीर ने किया। शिविर में एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, कॉलेज के छात्र, एएनओ और लेफ्टिनेंट कर्नल उदय सिंह, प्रशासन अधिकारी 6 जेके एनसीसी बटालियन सहित लगभग 50 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदान केवल दयालुता का कार्य नहीं है, बल्कि यह सामान्य रूप से रोगियों और विशेष रूप से थैलेसीमिया रोगियों के लिए जीवन रेखा है।
शिविर से पहले, कैडेटों और स्वयंसेवकों को डॉ. तासीर ने थैलेसीमिया रोगियों के जीवन को बचाने के लिए इस तरह के नेक काम की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इन रोगियों को प्रति माह कम से कम दो से तीन बार रक्तदान की आवश्यकता होती है। यह शिविर 2 जेएंडके बॉयज बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश जसरोटिया, 2 जेएंडके गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मुनीश जसरोटिया और 6 जेएंडके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुमित भाना के मार्गदर्शन में लगाया गया। कार्यक्रम का समन्वय प्रो.(कैप्टन) शिवानी शर्मा, एएनओ एनसीसी, वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और डॉ. विजय कुमार, एनएसएस पीओ डॉ. गुरप्रीत कौर और प्रोफेसर संजीत सिंह ने किया।