फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Blocked the road on power cuts

बिजली कटौती पर धार रोड जाम

Sat, 06 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Blocked the road on power cuts
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बिजली की अघोषित कटौती से परेशान सतैनी के लोगों ने धार रोड जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने समस्या का हल जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार दोपहर बारह बजे के करीब सतैनी के लोगों ने धार रोड पहुंचे, जहां आवागमन बंद कर दिया। इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संसार सिंह जम्वाल, पंकज गुप्ता व शिल्पा देवी ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिन के समय तो अघोषित कटौती जारी ही है, पिछले दो दिनों से रात के ग्यारह बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक भी अघोषित कटौती की जा रही है। इससे दिनचर्या खासी प्रभावित हो रही। बिजली जाने और आने का कोई समय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में रात के समय बिजली जाने के बाद छोटे बच्चों व बुजुर्गाें को खासी दिक्कतें आ रहीं। सुबह स्कूलों में बच्चे देरी से पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में जब भी बिजली विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क किया जाता है, तो वह लोगों के साथ ठीक तरीके से बात नहीं करते न ही कोई सटीक जवाब देते।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed