{"_id":"6106eb1b8ebc3e845f37c4c0","slug":"bjym-held-a-meeting-and-brainstormed-on-vis-elections-udhampur-news-jmu240689180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने बैठक कर विस चुनावों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने बैठक कर विस चुनावों पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की रविवार को एक बैठक हुई। इसकी शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर पंडित दिन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकारणी में युवाओं ने आने वाले विधानसभा चुनावों में 50 प्लस का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया। इसका संचालन जिला महामंत्री हर्ष थर्मट ने किया। जिला प्रधान सुशांत गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा ने पूरे कोरोना काल में लोक सेवा के कार्य किए हैं। कोरोना संकट के बीच भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजयुमो की अन्य उपलब्धियों व गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
जिला प्रभारी विकास कुमार ने युवा मोर्चा उधमपुर के कार्यों को सराहना करने हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी कमियों को दूर कर पूरे तन मन धन से जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता समाज को समर्पित है तथा जन-जन तक केंद्रीय तथा राज्य की सभी स्कीमों को पहुंचाने के लिए बचनबद्ध है।