फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BJP celebrated the abolition of Article 370 and 35A, Congress expressed its opposition

अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति का भाजपा ने मनाया जश्न, कांग्रेस ने जताया विरोध

विज्ञापन
BJP celebrated the abolition of Article 370 and 35A, Congress expressed its opposition
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति की दूसरी वर्षगांठ जिले में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा की ओर से जहां जश्न मनाया गया, वहीं कांग्रेस ने विरोध जताया है। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा ने पार्टी मुख्यालय और नगर चौक, हिडयाल, सरकूट, कुलीद में तिरंगा फहरा कर जश्न मनाया हैं। भाजपा यूथ के जिलाध्यक्ष रॉकी गोस्वामी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए हटने से लोगों में खुशी है। लोग इस दिन को त्योहार के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया और पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही उन्होंने मार्च करने की कोशिश की तो पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कांग्रेस के दो पार्षद, नगर पालिका उपाध्यक्ष संजीव कोतवाल और नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष फिरदौस मिंगनू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे सिर्फ झूठ थे जो कि नए जम्मू-कश्मीर में सबके साथ सबका विकास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed