{"_id":"c3857431eabebf65d6b0a755872b5072","slug":"bjp-and-congress-not-declered-their-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस ने नहीं खोले अभी पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस ने नहीं खोले अभी पत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Tue, 28 Oct 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की घोषणा के बाद भी भाजपा और कांग्रेस ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों राष्ट्रीय दलों ने उधमपुर और रामनगर में प्रत्याशी फाइनल नहीं किए हैं। दोनों दलों में कसमकश जारी है। कई नेता टिकट पाने की होड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
रामनगर और उधमपुर सीटें जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के पाले में है। इन सीटों को भाजपा और कांग्रेस हथियाने की रणनीति में लगी है। महाराष्ट्र तथा हरियाणा के परिणाम से उत्साहित भाजपा मिशन 44 प्लस को पूरा करने के लिए जोड़तोड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा का जनाधार कम है। साथ ही वह गुटबाजी से जूझ रही है। ऐसे में उसके लिए इन दोनों सीटों पर स्थिति अनुकूल हो सकती है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने गुटबाजी पर लगाम के लिए कई लोगों को प्रदेश तथा जिला कमेटी में स्थान दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद भी गुटबाजी थम नहीं रही है। इन दोनों सीटों पर विराजमान पैंथर्स पार्टी के विधायक हर्ष देव सिंह और बलवंत सिंह मनकोटिया ने काफी पहले से प्रचार शुरू कर दिया है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कई महीने पहले ही कर दी थी।
इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने भी प्रचार शुरू कर दिया है। पिछले चुनाव के परिणामों पर नजर डाले तो उधमपुर से बलवंत सिंह मनकोटिया ने भाजपा के पवन गुप्ता को मामूली अंतर तो हर्ष देव सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद खजूरिया को भारी अंतर से हराया था।