{"_id":"4e06b15ea2845533455833d7d93222da","slug":"bjp-and-congress-does-not-declared-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की विधानसभा सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की अभी तक घोषणा नहीं की है। उम्मीदवारों के चयन पर गुटबाजी की शिकार दोनों राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है।
चिनैनी विधानसभा सीट के लिए हालांकि मौजूदा विधायक कृष्ण लाल भगत को कांग्रेस दोबारा मैदान उतार सकती है।
कांग्रेस और भाजपा के संभावित प्रत्याशियों ने क्षेत्र में काफी समय से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, लेकिन टिकट किसेे मिलेगी।
इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई। उधमपुर की तीन विधानसभा सीटों के लिए दो दिसंबर को चुनाव होंगे। प्रत्याशियों की घोषणा में देरी के कारण पहाड़ी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने में कम समय रह जाएगा।
टिकट पाने की दौड़ में शामिल नेता भी जल्द चाह रहे हैं कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा है। पहाड़ी क्षेत्र में प्रचार करने में कम समय मिलने के कारण भी इन प्रत्याशियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। वहीं, रामनगर, उधमपुर और चिनैनी के मौजूदा विधायकों ने अपना प्रचार आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
रामनगर से हर्ष देव सिंह, उधमपुर से बलवंत सिंह मनकोटिया और चिनैनी से कांग्रेस के कृष्ण चंद भगत ने भी अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है।
मनकोटिया ने 11 नवंबर को अपना नामांकन भरने की तारीख भी तय कर ली है। पीडीपी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने भी अपना प्रचार जोर शोेर से शुरू किया है।
कांग्रेस और भाजपा की टिकट पाने की होड़ में लगे कई नेताओं ने दिल्ली में भी अपना डेरा जमा लिया है। चुनाव में करीब एक महीना बाकी रह गया है और लोग भी इंतजार कर रहे हैं कि भाजपा व कांग्रेस का कौन उम्मीदवार होगा।