फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bike Thief Gang Busted

Udhampur News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Bike Thief Gang Busted
पुलिस की ओर से बरामद की गईं बाइक और चोर गिरोह के सदस्य।
- पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद कीं
विज्ञापन

उधमपुर। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य चोरी की वारदात को लेकर भी और खुलासे होने की संभावना है।
पिछले कुछ महीनों में थाने में मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान थाना उधमपुर की पुलिस टीम ने कई संदिग्धों की पहचान की और उनसे पूछताछ की। लगातार पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके नाम मोहम्मद जुनैद निवासी नवपोरा, दोरू, जिला अनंतनाग और शबीर निवासी महबूबाबाद, दोरू, जिला अनंतनाग हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल की। उनके खुलासे के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई पांच बाइक बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जाती है। गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर बरामद किए गए दोपहिया वाहनों में यामाहा आर15 (बिना पंजीकरण नंबर), यामाहा आर 15 पंजीकरण नंबर जेके14के 8425, रॉयल एनफील्ड बुलेट नंबर जेके14जे 3405, हीरो सप्लेंडर (बिना पंजीकरण नंबर) और केटीएम पंजीकरण नंबर जेके14ई 6067 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed