{"_id":"629a515675727c51844013b6","slug":"bharat-darshan-udhampur-news-jmu261171021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर के भ्रमण पर निकला छात्रों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर के भ्रमण पर निकला छात्रों का दल
विज्ञापन
फोटो....किश्तवाड़ से पुलिस द्वारा भारत दर्शन के लिए छात्रों का दल भेजा।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जिले के छात्रों के एक दल को एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने सप्ताह भर के भारत दर्शन टूर पर भेजा है। इस दल को उन्होंने एएसपी राजिंदर सिंह, डीएसपी आशीष गुप्ता, एसडीपीओ मढ़वा देविंदर सिंह बंद्राल, डीएसपी डीएआर जिया-उल-हक, आदि की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाई।
एसएसपी ने जिले के विभिन्न हिस्सों के चयनित युवाओं से कहा कि भारत दर्शन यात्रा का उद्देश्य जिले के युवाओं को अनेकता में एकता विचार को समझाना है। उन्होेंने देश के ऐतिहासिक स्थानों और चमत्कारों का दौरा कर ज्ञान बढ़ाने के अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी। कहा कि पुलिस का प्रयास है कि युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों, ऐतिहासिक स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से अवगत कराया जाए।
उन्होंने भ्रमण करने वाले छात्रों को सलाह दी कि वे देश में एकता की अवधारणा को आत्मसात करें, और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। यह दिल्ली और चेन्नई जैसे महानगरों का दौरा करने और विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों और पार्कों का प्रत्यक्ष अनुभव करने का कार्यक्रम है। छात्रों की सुविधा के लिए आवास और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी होटल और एसी कोच उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस के कार्यवाहक दल की सहायता करेंगे, और यात्रा के दौरान जगहों व स्मारकों की जानकारी देंगे। पुलिस की ओर से आयोजित इस टूर प्रोग्राम में आने-जाने के लिए हवाई टिकट और लॉजिस्टिक सपोर्ट के अलावा सभी बोर्डिंग और लॉजिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं।

फोटो....किश्तवाड़ से पुलिस द्वारा भारत दर्शन के लिए छात्रों का दल भेजा।- फोटो : UDHAMPUR