{"_id":"61aa5d84048676419a31e2b8","slug":"bhandara-udhampur-news-jmu249120476","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगा शारदा माता मंदिर में मासिक भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा शारदा माता मंदिर में मासिक भंडारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जखैनी क्षेत्र में स्थित जिले के प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर में रविवार 5 दिसंबर को सुभाष नगर लंगर कमेटी मासिक भंडारे का आयोजन करेगी। सबसे पहले हवन होगा, जिसकी पूर्णाहुति के उपरांत कंजक पूजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा शुरू होगा।
इस संबंध में कमेटी सदस्य अजय गुप्ता और ज्ञानेश्वर शर्मा ने बताया कि शारदा माता के इस पवित्र स्थान पर दूर-दूर से श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। लेकिन, मंदिर जाने के लिए उचित सड़क न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण कई श्रद्धालु माता के दर्शनों से वंचित रह जाते हैं। क्योंकि, माता का जो पैदल मार्ग है, उसमें कठिन चढ़ाई है।
साथ ही यह काफी खराब हालत में है। जिसके कारण मासिक लंगर के दौरान भी काफी समस्या आती हैं। इसलिए, जिला प्रशासन खासकर डीसी इंदु कंवल चिब से आग्रह है कि मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों वाले रास्ते और सड़क मार्ग की सुविधा के लिए उचित कदम उठाये जाएं। ताकि, श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।