फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bhaderwah-made-Basohli road tunnel will form

भद्रवाह-बनी-बसोहली रोड पर बनेगी टनल

Sun, 05 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह Updated Sun, 05 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bhaderwah-made-Basohli road tunnel will form
भद्रवाह में जनसभा को संबोधित करते डॉ. जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के दो साल का लेखा-जोखा शनिवार को भद्रवाह की जनता के सामने रखा। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि जो काम पिछली सरकार ने 65 सालों में नहीं किया, वह मोदी सरकार ने महज दो साल में कर दिखाया।

विज्ञापन


यह भी कहा कि मोदी जी का काम पारदर्शी होता है। पूरे मंत्रिमंडल से से बराबर काम लेते हैं। सभा के दौरान जितेंद्र सिंह ने कुछ महत्वपूर्ण एलान भी किए। इनमें मुख्य रूप से भद्रवाह-बनी-बसोहली रोड पर टनल बनाने का एलान किया है, जिसका काम जल्द ही शुरू होने की संभावना जताई।
विज्ञापन


इसके अलावा भद्रवाह को रेल लिंक देने, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय दया कृष्ण कोतवाल के नाम पर एक कम्यूनिटी हाल बनाने की घोषणा की है। इस मौके पर उनके साथ राज्य सरकार के परिवहन मंत्री सुनील शर्मा, स्थानीय विधायक दिलीप सिंह और डोडा विधायक शक्ति राज परिहार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य परिवहन मंत्री सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में भद्रवाह से जम्मू के लिए एक एसआरटीएसी बस का एलान किया है। साथ ही उन्होंने भद्रवाह के सड़कों पर तारकोल डालने के लिए आठ करोड़ एवं भद्रवाह के बौहठा गांव के लिए सड़क निर्माण को 20 लाख रुपए की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed