फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Beware of Fake WhatsApp Numbers Posing as the Deputy Commissioner

Udhampur News: उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से रहें सावधान

Thu, 21 May 2026 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 21 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Beware of Fake WhatsApp Numbers Posing as the Deputy Commissioner
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत करें सूचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। साइबर अपराधी उपायुक्त (डीसी) के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर (+84372225671) चला रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसे लेकर पब्लिक एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन ने साफ किया है कि इस नंबर का सरकार या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। ठग लोगों को गुमराह करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए डीसी की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक सरकारी माध्यमों से ही करें। यदि किसी को ऐसा कोई संदिग्ध मैसेज या कॉल आता है, तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।
विज्ञापन

प्रशासन ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 01992-272727 और 01992-272728 भी जारी किए हैं। साथ ही, अफवाह फैलाने और फर्जी मैसेज फॉरवर्ड करने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह

ऐसे कॉल/मैसेज का जवाब नहीं दें।
ओटीपी, बैंक या निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करें।

बिना जांचे-परखे कोई भी सूचना फॉरवर्ड नहीं करें।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed