{"_id":"68192158ea3c7f6f6f0c9151","slug":"beopar-mandal-organised-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122932-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग परियोजनाओं का बंद पड़ा काम शुरू करवाए प्रशासन : व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग परियोजनाओं का बंद पड़ा काम शुरू करवाए प्रशासन : व्यापार मंडल
विज्ञापन
-पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से प्रभावित हो रहा कारोबार
उधमपुर। शहर में दो पार्किंग परियोजनाओं का निर्माण कार्य अधर में होने पर व्यापार मंडल ने चिंता व्यक्त की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक कर शहर में पार्किंग की कमी से पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की और इनके समाधान को लेकर प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जतिंद्र बरमानी ने बताया कि पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से कारोबार प्रभावित हो रहा है। मुखर्जी बाजार, मेन बाजार, कोर्ट रोड आदि मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। समस्या दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से शहर में दो मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा था। जिससे व्यापारियों सहित आम आदमी ने भी राहत की सांस ली थी। उन्हें लगा था कि यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी और उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन पैसे के अभाव के चलते दोनों परियोजनाएं पिछले कुछ महीनों से अधर में अटकी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं शहर को व्यवस्थित करने के साथ ही विकास के मद्देनजर काफी अहम हैं। जो प्रोजेक्ट शहर को व्यवस्थित करने में लाइफ लाइन का काम कर सकते हैं, उनका काम बंद पड़ा हुआ है। न सरकार और न जनता के नुमांइदे इस पर गंभीरता दिखा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोनों परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।