फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Before the Weekend Corona Curfew, there was a lot of excitement in the markets throughout the day

वीकेंड कोरोना कर्फ्यू से पहले दिनभर बाजारों में छाई रही रौनक

विज्ञापन
Before the Weekend Corona Curfew, there was a lot of excitement in the markets throughout the day
उधमपुर। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के शुरू होने से पहले देविकानगरी के बाजार में शुक्रवार को खूब खरीदारी हुई। सुबह से शाम तक बाजार में रौनक छाई रही। हजारों की संख्या में लोग बाजार पहुंचे और जरूरत का सामान खरीद कर घरों को लौट गए। इस दौरान बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति बनी और इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच अनलॉक के तहत बाजार में सोमवार से शुक्रवार को रोटेशन के हिसाब से दुकानों को खोलने की अनुमति मिली है। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात से सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। इसी को लेकर खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाजारों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

रोस्टर के मुताबिक शुक्रवार को हार्डवेयर, सेनेटरीवेयर, शटरिंग, बिल्डिंग मेटेरियल, बैग, सूटकेस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्लास शॉप, वेल्डिंग, मोबाइल, घड़ी, ऑप्टिकल, किराना और फर्नीचर की दुकानें खोली गईं। इसके अलावा रोजाना खुलने वाली दुध, फल सब्जी दवा आदि जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी खुली रहीं। कुछ लोग रेहडी-फड़ी पर जूते-चप्पल और कपडे़ बेचते नजर आए। बाजार में कहीं पर भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed