फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BDO Held Meeting

Udhampur News: खुली बैठक में तैयार होगा ग्राम विकास का प्रस्ताव

विज्ञापन
BDO Held Meeting
मजालता। विकास कार्यों में भेदभाव खत्म करने के लिए सरकार ने ग्रामसभा की खुली बैठक में विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर सबसे अधिक आवश्यकता वाले कार्य को पहले कराने का निर्णय लिया है। जिससे विरोधी और समर्थक के नाम पर विकास कार्यों में होने वाला भेदभाव समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक खून के बीडीओ ने ब्लाक खून की सभी 11 पंचायतोें के सचिव, जीआरएस, एनवाईसी को निर्देश दिया है कि अपने-अपने पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करें और ग्राम सभा की जियो-टैग की गई तस्वीरों के साथ संबंधित एप की मदद से हार्ड और सॉफ्ट कॉपी को कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन


सरकार ने ग्राम पंचायत चुनाव में समर्थक और विरोधियों के बीच ग्रामीणों के दो खेमे में बंट जाने के कारण पंचायत सदस्य विकास कार्य अपने समर्थकों के मुहल्ले में कराते थे। जरूरतमंद खेमा विकास कार्यों से वंचित रह जाता था। इस बात को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने खुली बैठक में प्रस्ताव तैयार कराने की जिला पंचायत राज अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ खून आमिर अशरफ ने बताया कि गांव के विकास का प्रस्ताव खुली बैठक में तैयार करने की योजना से सभी ग्राम पंचायत को अवगत करा दिया गया है। जिन ग्राम पंचायतों से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा उन पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए धनराशि निर्गत नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed