फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bawalis will soon have geo tagging in the district

जिले में बावलियों की जल्द होगी जियो टैगिंग

विज्ञापन
Bawalis will soon have geo tagging in the district
उधमपुर। ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से ग्रामीण इलाकों में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें डीसी इंदु कंवल चिब ने बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण के लिए योजना बनाने और बावलियों की जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत में एसीडी मुश्ताक चौधरी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विकास कार्यों की जानकारी दी। बताया कि मनरेगा, 14 एफसी के तहत कई विकास कार्य चल रहे हैं और कई विकास कार्य अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने नए पंचायत घर, बावलियों के संरक्षण, आधार सीडिंग, एनआरएम के तहत चल रहे विकास कार्यों की भी पूरी जानकारी दी। इसके बाद डीसी ने सभी बीडीओ और इंजीनियर को निर्देश दिए गए कि मनरेगा के तहत जल संरक्षण के लिए योजना तैयार की जाए। विशेष तौर पर बारिश के पानी के संरक्षण को ध्यान में रखा जाए। इसके साथ बावलियों की हालत को सुधार कर जल संरक्षण में सहयोग किया जाए। बावलियों की मरम्मत से पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने सभी बावलियों का सर्वे करने के बाद जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए और जल्द इसकी रिपोर्ट जमा करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए जा रहे मकानों में रेन वाटर हार्वेसस्टिंग की व्यवस्था करने को कहा। सभी अधिकारियों लोगों को घरों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को जागरूक करने को कहा। उन्होंने मनरेगा जॉब कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का काम जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी काम पादर्शिता के साथ पूरे किए जाए और गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाए। इस मौके पर सीपीओ राजीव भूषण, एक्सईन आरईडब्ल्यू बशीर शेख व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed