{"_id":"683a0093f7ac3e787a0ae9da","slug":"bann-removed-by-railway-regarding-speed-limit-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123736-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रेलवे पुल संख्या 88 पर लगा गति प्रतिबंध हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रेलवे पुल संख्या 88 पर लगा गति प्रतिबंध हटा
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक जिस पर लगा गति प्रतिबंध हटाया गया है।
जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गाड़ियों के समय अनुसार संचालन में उत्पन्न होती थी बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू रेल मंडल केप्रबंधक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग विभाग, टीआरडी विभाग व परिचालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करके जम्मू से शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर ) के मध्य मनवाल रामनगर सेक्शन में स्थित रेलवे पुल संख्या 88 पर काफी समय लगा गति को प्रतिबंध हटा लिया गया है।
इस पुल का निर्माण 2004 में करवाया गया था। तकनीकी समस्या के कारण फरवरी 2025 से पुल पर 45 किलोमीटर प्रति घंटे का गति प्रतिबंध लागू था। जिसके कारण जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गाड़ियों के समय अनुसार संचालन में बाधा उत्पन्न होती थी।
इंजीनियरिंग विभाग, टीआरडी विभाग तथा परिचालन विभाग की ओर से पुल को डीप स्क्रीन करने की योजना बनाई गई। इसके तहत पुल के ऊपर के 220 केवीए हाई टेंशन तारों के ओवरहेड क्रॉसिंग को और ऊंचा उठाया गया और पीजीसीएल टीम द्वारा किमी 33/8-9 के बीच ओवरहेड 220 केवीए हाई टेंशन तार की ढलान को समायोजित किया गया था। इसके बाद टीआरडी विभाग द्वारा ओएचई तार की ऊंचाई को समायोजित किया गया। इस पुल पर कार्य के दौरान स्लैब, स्लीपर आदि के हुक उठाने जैसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया और काम पूरा होते ही गति प्रतिबंध को हटा लिया गया है।
विज्ञापन
इस कार्य को पूरा होते हैं जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने तीनों विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को बधाई दी है। बताया कि विकास कार्य इसी तरह समय- समय पर पूर्ण होते रहेंगे।