{"_id":"6254712ff3cc8543db4343d5","slug":"baisakhi-mela-udhampur-news-jmu257589744","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका घाट नहीं सैरगाह रोड पर होगा बैसाखी मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका घाट नहीं सैरगाह रोड पर होगा बैसाखी मेले का आयोजन
विज्ञापन
उधमपुर: देविका तट का दृश्य जहां हर साल लगता था बैसाखी का मेला.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। इस बार ऐतिहासिक बैसाखी मेला देविका घाट पर नहीं, बल्कि सैरगाह रोड पर आयोजित होगा। सैरगाह रोड देविका घाट से सटा हुआ है। इसके अलावा मेले में झूले, सर्कस, मौत का कुंआ जैसी व्यवस्था नहीं होगी। सुरक्षा की दृष्टि से मेले के दौरान सैरगाह रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
देविका घाट को देविका परियोजना के तहत विकसित कर उसका पूरा स्वरूप बदल दिया गया है। प्रशासन ने इस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित बैठक में बैसाखी मेले का आयोजन देविका घाट पर करने की बात की गई थी। इसको लेकर शहरवासियों में असमंजस थी। अगर करोड़ों की लागत से तैयार देविका घाट पर मेला लगता तो हजारों लोगों के एक साथ पहुंचने से इसकी हालत खराब हो जाती। लेकिन, अब इसको लेकर स्थिति साफ हो गई है।
किसी कारोबारी को देविका घाट पर स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घाट पर केवल कुछ सरकारी स्टॉल होंगे, जोकि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। मेला देखने के लिए पहुंचने वाले लोग घाट से होकर मंदिरों में माथा टेक सकेंगे। लेकिन, देविका घाट पर मेले जैसा माहौल नहीं बनने दिया जाएगा। मेले का आयोजन केवल सैरगाह रोड पर किया जाएगा। इस दौरान सैरगाह रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सैरगाह रोड पर मेला देखने आए लोगों को पैदल ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
-----
जिला प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। देविका घाट पर किसी को स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जो लोग स्टॉल लगाने की अनुमति लेने आ रहे हैं, उनको साफ बताया जा रहा है कि मेला सैरगाह रोड पर लगाया जाएगा।
- अमित वर्मा, मेला अधिकारी व तहसीलदार, उधमपुर