{"_id":"67cf38e32d0766fdd9055a78","slug":"bad-weather-slowed-down-the-construction-of-the-citys-model-dhar-road-project-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-121229-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खराब मौसम ने रोकी शहर के मॉडल धार रोड परियोजना के निर्माण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खराब मौसम ने रोकी शहर के मॉडल धार रोड परियोजना के निर्माण की रफ्तार
Tue, 11 Mar 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर के धार रोड पर बंद पड़ा मॉडल रोड का निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : udhampur
15 मार्च के बाद मौसम साफ होते ही शुरू होगा तारकोल बिछाने का काम; शहर की मुख्य आबादी से लगता है डेढ़ किलोमीटर लंबा स्ट्रैच
उधमपुर। शहर के बीचोबीच शहीद पुलिस स्मारक स्थल दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक धार रोड को माॅडल रोड के रूप में विकसित करने का काम मौसम की आंखमिचौली के चलते बीच अधर में रुक गया है। जिसमें पहले चरण में मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। जबकि दूसरे चरण में सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक तक अप्रैल में काम शुरू होना था।लोहड़ी पर्व पर 13 जनवरी से बीआरओ की टीम ने अपने कर्मियों व मशीनों के साथ सलाथिया चौक से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे व्यापारियों, अवैध पार्किंग को दूर करने और धार रोड पर फैली अव्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाना है। पहलेे चरण में ग्रेफ और जिला प्रशासन की ओर से परियोजना पर 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जबकि इसमें संबंधित विभाग से जुड़े कार्यों की लागत अलग से है। लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिशों के कारण पिछले लगभग 10 दिनों से काम बंद पड़ा हुआ है।
कारोबार और यातायात के मद्देनजर काफी अहम
लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा स्ट्रैच शहर की मुख्य आबादी से लगता है। जिला अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, बीआरटीएफ कैंपस, जिला प्रशासनिक कार्यालय, कोर्ट, तहसील कार्यालय, कई बैंकाें सहित बड़ी-बड़ी कारोबारी गतिविधियां भी इस रोड से जुड़ी हुई हैं। खासकर सांबा, कठुआ, लखनपुर के रास्ते पंजाब और हिमाचल प्रदेश को श्रीनगर के साथ-साथ उधमपुर शहर से जोड़ने वाला मुख्य वैकल्पिक मार्ग होने की वजह से काफी अहमियत रखता है। पहले चरण में प्रशासन की ओर से दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक इसका विस्तारीकरण किया जाना है, जबकि सलाथिया चौक से वीनस चौक तक जुड़े स्ट्रैच का काम दूसरे चरण में में शुरू किया जाएगा। लेकिन बारिश ने निर्माण कार्य की रफ्तार को रोक दिया है।
तारकोल बिछाने सहित कुछ हिस्से का विस्तार बाकि
प्रशासन की ओर से दोमेल से लेकर सलाथिया चौक से होते हुए वीनस चौक तक धार रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है। हालांकि विस्तारी करण का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बाकि बचे कुछ हिस्से सहित तारकोल बिछाने का काम किया जाना है। सड़क को चौड़ा करने के लिए सड़क के दोनों ओर फुटपाथ तक तारकोल बिछाई जानी है। सड़क किनारे सजावटी लाइटों को लगाने के साथ सोलर लाइटों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। इससे शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
बारिशों के चलते काम को बीच में रोका गया है। क्योंकि तारकोल बिछाने के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। लगभग 15 मार्च के बाद मौसम साफ होते ही तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- सलोनी राय, डीसी उधमपुर।