{"_id":"67c20de0e2472536610e0a5c","slug":"bad-weather-control-room-established-in-kishtwar-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-120900-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खराब : किश्तवाड़ में नियंत्रण कक्ष स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खराब : किश्तवाड़ में नियंत्रण कक्ष स्थापित
Sat, 01 Mar 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में लगातार हो रही भारी बर्फबारी और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नागरिकों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बर्फीले और ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि जिले में सड़कों पर फिसलन और भूस्खलन के कारण यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। एआरटीओ किश्तवाड़ तसलीम वानी ने कहा कि निवासियों और यात्रियों को खराब मौसम का अलर्ट दिया गया है। मौसम की अपडेट पर ध्यान दें और प्रशासन की सलाह का पालन करें। विशेष रूप से दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को सड़कों पर न निकलने की सलाह दी गई है। भारी बर्फबारी और भूस्खलन (शूटिंग स्टोन्स) के कारण मुगल मैदान के पास किश्तवाड़-छात्रू सड़क बंद हो गई है। जिले में 6-7 इंच बर्फ जमा हो चुकी है, जबकि मढ़वा में 4-5 फुट और पाडर के ऊंचे इलाकों में 3-4 फुट तक बर्फ गिर चुकी है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। किश्तवाड़ से जम्मू जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया, जबकि जम्मू से आने वाले वाहनों को बग्गर के पास रोका गया। दच्छन और इंद्रवाल इलाकों में बर्फीले तोंदे गिरे, जिससे दच्छन मार्ग बंद हो गया। संवाद
विज्ञापन