फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   back to village

ग्रामीणोें की समस्याएं कलमबद्ध, अब उच्चाधिकारियों से उम्मीद

विज्ञापन
back to village
चिनैनी। बैक टू विलेज (बी2वी4) का चौथा चरण जारी है। इसके तहत चिनैनी ब्लॉक कि विभिन्न पंचायतों में हर रोज अधिकारी पहुंचकर जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहे हैं। वहीं, समस्याओं को कलमबद्ध कर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अब ग्रामीणों को सुविधाओं और समस्याओं के निदान के लिए उच्चाधिकारियों से उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को चिनैनी ब्लाक की घंटवाल व बांई पंचायत में अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत घंटवाल में दूसरे दिन ग्रामसभा में मौजूद एक्सईएन राम सिंह के समक्ष स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने समस्याएं उजागर कीं। सरपंच राधेश्याम व स्थानीय लोगों ने पीएमजीएसवाई के तहत चंप्याड़ी से चिनैनी सड़क को लोअर बटना से जोड़ने, चंप्याड़ी से चिनैनी मार्ग को श्मशान घाट व मस्जिद के पास से निकाले की मांग उठाई गई। आईटीआई कॉलेज और पंचायत घर चिनैनी में मल्टीस्टोरी कार पार्किंग बनाने की मांग उठाई गई। उधर, ब्लॉक नरसू की पंचायत नरसू में पहुंचे एरिया कमांडर राजिंद्र सिंह तारा ने दौरा कर आगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों, नयाबत व बीडीओ कार्यालय का जायजा लिया।
विज्ञापन

बांई में एसडीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स से की बात
बांई में पहुंचे एसडीएम परवेज अहमद नायक ने फ्रंटलाइन वकर्स से बात की और जारी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होनें पंचायत में कई कामों का निरीक्षण किया और स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने भी क्षेत्र की मांगों को अधिकारी के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed