फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   back to village

उधमपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया ब्लॉक दिवस

विज्ञापन
back to village
उधमपुर। प्री बैक टू विलेज के तहत जिले में चल रहे जन अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में दूसरा ब्लॉक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जहां बीडीसी चेयरमैनों ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इनमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों तथा पीआरआई सदस्यों ने भाग लेकर अपनी मांगों को उजागर किया। इस दौरान सभी नामित नोडल अधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस बीच एडीसी नागेंद्र सिंह जम्वाल ने ब्लॉक सयुना, ब्लॉक नरसू तथा ब्लॉक चिनैनी का दौरा कर आयोजित ब्लॉक दिवस का निरिक्षण किया। जहां उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को सुना। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एडीसी को सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, और अन्य व्यक्तिगत मुद्दों सहित दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद एडीसी ने उनकी शिकायतों के निवारण के लिए ऑन-स्पॉट जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जन शिकायतों का जवाब देते हुए एडीसी ने अधिकारियों से पीआरआई सदस्यों की शिकायतों का तत्काल मूल्यांकन करने और प्राथमिकता पर निवारण करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान एडीसी ने लोगों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम प्रभावी प्रशासन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और यह लोगों तक पहुंचने और चल रहे विकासात्मक कार्यों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए हर कदम उठाता है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों को शिकायत निवारण तंत्र तक पहुंचना है जिसकी निगरानी विभिन्न स्तरों पर की जा रही है। इस बीच कई लाभार्थियों के बीच मूल निवास प्रमाण पत्र और जॉब कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने प्रतिभागियों की सराहना की और लोगों से उनकी विकासात्मक जरूरतों और आकांक्षाओं के साथ आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दूरस्थ और सुदूर क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही हैं। वहीं एसीडी उधमपुर मुश्ताक चौधरी ने ब्लॉक दिहाड़ी, पंचैरी और ब्लॉक मोंगरी का दौरा किया। जहां विभिन्न विभागों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान लोगों ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पाने के लिए आवेदन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed