{"_id":"684892a530d236294201ba8d","slug":"babudin-won-dangal-udhampur-news-c-202-1-udh1002-124114-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बड़ा मक्खन को हराकर बाबूदीन पहलवान ने जीता बड़ी माली का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बड़ा मक्खन को हराकर बाबूदीन पहलवान ने जीता बड़ी माली का मुकाबला
Wed, 11 Jun 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में दंगल शुरू होने से पहले पहलवान आयोजकों के साथ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोनैन में हुए वार्षिक दंगल में हुए करीब 57 मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील क्षेत्र की पंचायत धनवालत के कोनैन गांव में मंगलवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहली बड़ी माली का मुकाबला पहलवान बाबूदीन (सत्या तागण) ने जीता। उन्होंने पहलवान बड़ा मक्खन को हराकर प्रथम पुरस्कार के रूप में 9,000 की नकदी राशि प्राप्त की।
कोनैन दंगल कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दंगल करवाया। इसमें विजेता पहलवानों को 60,000 की पुरस्कार राशि वितरित की गई। दंगल दोपहर ठीक तीन बजे से शाम सात बजे तक हुआ।
दंगल में लगभग 57 छोटी, बड़ी कुश्तियों के मुकाबले करवाए गए। पहली बड़ी माली 9,000 का मुकाबला बाबूदीन पहलवान, सत्या तागण और बड़ा मक्खन पहलवान, अमृतसर पंजाब के बीच हुआ। तकरीबन 20 मिनट तक चली कुश्ती में बाबूदीन पहलवान ने मक्खन पहलवान को मात देकर बड़ी माली जीती।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला 5,000 रुपये की राशि का था। मुकाबले में पहलवान छोटा मक्खन, पहलवान अब्दुल डूडू बसंतगढ़ के बीच हुआ। 15 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने जीतने का कड़ा प्रयास किया लेकिन बाद में अब्दुल पहलवान ने विजय प्राप्त की।
आखिरी और तीसरा मुकाबला 3,000 रुपये की राशि का था। इसमें रशीद अली पहलवान रामनगर और गुलाम अली पहलवान हीरानगर के बीच में मुकाबला हुआ। इसमेंं रशीद अली जीते।
इस दंगल को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ रामनगर कस्बे से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दंगल में पंजाब और जम्मू केंद्र शासित प्रदेश के साथ तहसील रामनगर, कठुआ, तहसील बसंतगढ़ के पहलवानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच बलवान सिंह, कुलदीप सिंह, गोपाल सिंह, श्याम लाल सिंह, कुलदीप कुमार, बाबू राम, बलबीर सिंह, प्रताप सिंह, कृष्ण चंद अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद थे।