{"_id":"61fec271e53b88214d0b02bf","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-udhampur-news-jmu253259066","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित व्यायाम कर फिट रहने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित व्यायाम कर फिट रहने पर दिया जोर
विज्ञापन
उधमपुर: यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स की ओर से ब्लॉक सवीना में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर निकाली गई ?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने ब्लॉक सियूना में एक साइकिल रैली का आयोजन किया। जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह की देखरेख में आयोजित इस रैली का आयोजन जेडईपीओ कार्यालय चिनैनी के प्रभारी विक्रम सिंह ने किया।
रैली को मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित बीडीसी अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने हायर सेकेंडरी स्कूल सियुना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव पर जोर देते हुए सभी को समाज में शांति का संदेश फैलाने की सलाह दी। उन्होंने सभी को नियमित रूप से व्यायाम करने और कम से कम एक खेल में भाग लेने के लिए फिट रहने पर भी जोर दिया।
हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुई इस साइकिल रैली ने समरोली तक करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय की। रैली में पीईएम, पीईटी, आरईके, एनवाईसी, एनवाईके के साथ 69 साइकिल सवारों ने भाग लिया। बाद में प्रधानाचार्य और कर्मचारियों के साथ आईसी जेडईपीओ कार्यालय ने सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया। इस अवसर पर पंचायत सत्यालता की सरपंच शशिकला, पंच राजेश शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल सियुना की प्रधानाचार्य उर्वशी परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।