{"_id":"61e9a8f048c73b1cae580945","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-udhampur-news-jmu252287162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग ने पंचैरी में किया जागरूकता पदयात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग ने पंचैरी में किया जागरूकता पदयात्रा का आयोजन
उधमपुर के पंचैरी ब्लॉक में खेल विभाग की ओर से आयोजित पदयात्रा में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर/पंचैरी। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पंचैरी जोन में एक पदयात्रा का आयोजन किया। जेडपीईओ इंचार्ज प्रीतम सिंह की संचालित इस पदयात्रा को तहसीलदार विपिन कुमार ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
तहसीलदार ने आजादी का अमृत महोत्सव पर जोर देते हुए सभी को समाज में शांति फैलाने की सलाह दी। उन्होंने सभी को नियमित रूप से व्यायाम करने और स्वस्थ रहने के लिए कम से कम एक खेल में भाग लेने पर भी जोर दिया। पदयात्रा रैली हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुई। फिर बस स्टैंड, पंचैरी थाना और सरकरी हट से दयारी जंगल होते हुए वापस स्कूल में आकर संपन्न हो गई। इस पदयात्रा में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगे लेकर भाग लिया, और भारत माता की जय, वंदे मातरम, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आदि नारे लगाए।
विज्ञापन
करीब पांच किलोमीटर का फासला तय कर प्रतिभागियों ने आम जनता और क्षेत्र के युवाओं को आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के बारे में जागरूक किया। इसमें मुख्य रूप से पंचैरी जोन के पीईएम, पीईटी, आरईके, एनवाईसी, एनवाईके के साथ 78 पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर नायब तहसीलदार गुलशन अमीन नाइक, पंचायत चुलना सरपंच कुलदीप कुमार और हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी के प्रधानाचार्य अरुणेश कुमार उपस्थित रहे।
उधमपुर के पंचैरी ब्लॉक में खेल विभाग की ओर से आयोजित पदयात्रा में भाग लेते प्रतिभागी- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर के पंचैरी ब्लॉक में खेल विभाग की ओर से आयोजित पदयात्रा में भाग लेते प्रतिभागी- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।