फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   awearness

पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैलों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
awearness
उधमपुर। एनजीओ ‘जियो और जीने दो’ की टीम ने शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान शुरू किया। संस्था के प्रधान तारिक शाह ने कहा कि संगठन ने रविवार को बाजार में एंटी पॉलीथिन अभियान चलाया। इसमें दुकानदारों और फेरीवालों को पॉलीथिन थैलों का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। आम लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया और कपड़े के थैले इस्तेमाल करने को कहा। कहा कि पॉलीथिन का बाजार में बिना रोकटोक उपयोग किया जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा इसे प्रतिबंधित किया गया है। पॉलीथिन लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और पर्यावरण के लिए भी घातक है, इसलिए जिला प्रशासन और नगर परिषद उधमपुर से भी संगठन की अपील है कि इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए उचित कार्रवाई करें। मौके पर संगठन के सदस्य साहिल, अली, अकिब और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed