फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness

बीमारी को हराने के लिए जमीन पर करें काम

विज्ञापन
Awareness
फोटो... जिला क्षय रोग अस्पताल किश्तवाड़ विश्व टीबी दिवस मनाया। शाम के समय के लिए क्लिनिक का भी उद्? - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत जिला क्षय रोग केंद्र (डीटीसी) ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा मुख्यातिथि और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंदर सिंह मन्हास विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट ने जिले में क्षय रोग को खत्म करने के क्षेत्र में डीटीसी की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। वहीं, उपायुक्त ने इस वर्ष के विश्व टीबी दिवस 2022 की थीम टीबी को समाप्त करने के लिए निवेश करें को दोहराया। जीवन बचाओ और जमीनी स्तर पर इस घातक बीमारी से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक सलाहकार डॉ संजय परिहार ने भी बीमारी के कारणों, लक्षणों, चिकित्सा उपचार और रोकथाम के बारे में विस्तार से बात की। बाद में डीटीसी के प्रतिभागियों, स्कूलों और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के बीच पलमाड़, बुगड़ाना, डुगा, धार और इश्तियारी के स्वयंसेवकों और आशा कार्यकर्ताओं और टीयू पैडर के एसटीएस व डीटीसी स्टाफ किश्तवाड़ के बीच स्मृति चिह्न व कंबल वितरित किए गए। मौके पर चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. परवेज इकबाल वानी, बीएमओ डॉ. सत लाल मन्हास, बीएमओ छात्रू डॉ. गुलजाबीन आरा, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. संजय परिहार, चिकित्सा अधिकारी छात्रू डॉ. कन्हैया लाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ईवनिंग क्लीनिक का किया उद्घाटन
उपायुक्त ने डीटीसी में अपनी तरह के पहले इवनिंग क्लीनिक का उद्घाटन किया। जिले में सुशासन पहल के एक भाग के रूप में उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन ने विभिन्न रोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह किया है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों को सभी कार्य दिवसों में शाम पांच से छह बजे के बीच परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष रूप से चिकित्सा बिरादरी की भूमिका की सराहना की। कहा कि निकट भविष्य में नगर निगम सीमा के भीतर दो से तीन और शाम के क्लीनिक खोले जाएंगे, ताकि जो लोग अपने काम के कारण नियमित ओपीडी में शामिल नहीं हो सकते हैं, शाम के क्लीनिक से लाभ उठाएंगे।

फोटो... जिला क्षय रोग अस्पताल किश्तवाड़ विश्व टीबी दिवस मनाया।  शाम के समय के लिए क्लिनिक का भी उद्?

फोटो... जिला क्षय रोग अस्पताल किश्तवाड़ विश्व टीबी दिवस मनाया। शाम के समय के लिए क्लिनिक का भी उद्?- फोटो : UDHAMPUR

फोटो... जिला क्षय रोग अस्पताल किश्तवाड़ विश्व टीबी दिवस मनाया।  शाम के समय के लिए क्लिनिक का भी उद्?

फोटो... जिला क्षय रोग अस्पताल किश्तवाड़ विश्व टीबी दिवस मनाया। शाम के समय के लिए क्लिनिक का भी उद्?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed