फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness

डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी ने कोर्ट परिसर में किया मेगा लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

विज्ञापन
Awareness
उधमपुर में मेगा कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रदर्शनी का निरिक्षण करतीं डीसी व ड? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) ने प्रशासन के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर में एक मेगा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला न्यायालय परिसर के सम्मेलन हॉल में जागरूकता कार्यक्रमों पर एक सचित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

जहां समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक, बागवानी, सामाजिक वानिकी, फूलों की खेती, रेशम उत्पादन विभाग, सार्वजनिक पुस्तकालय, हथकरघा और हस्तशिल्प विभाग सहित प्रमुख विभागों ने अपनी योजनाओं को प्रदर्शित करने और मौके पर लाभ प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए थे। अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में डालसा के अध्यक्ष एवं मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईपी बोर्नी मुख्यातिथि थे, जबकि उपायुक्त इंदु कंवल चिब विशिष्ट अतिथि थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सब जज रजनी शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डालसा उधमपुर की ओर से गरीब और जरूरतमंद छात्रों के बीच बैग और किताबें भी वितरित कीं। डालसा सचिव ने अखिल भारतीय जागरूकता अभियान के दौरान डालसा उधमपुर की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता छात्रों को ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। बाद में मुख्यातिथि ने पैनल वकीलों, पीएलवी और डालसा के कर्मचारियों को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए सचिव ने एसएचओ चमन गोरखा को सम्मानित किया।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट उधमपुर में आयोजित लीगल सर्विस शिविर में लाभार्थियों को वाहन की चाबी सौंपते डा

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट उधमपुर में आयोजित लीगल सर्विस शिविर में लाभार्थियों को वाहन की चाबी सौंपते डा- फोटो : UDHAMPUR

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट उधमपुर में आयोजित लीगल सर्विस शिविर में जानकारी देते अधिकारी व उपस्थित लोग

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट उधमपुर में आयोजित लीगल सर्विस शिविर में जानकारी देते अधिकारी व उपस्थित लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed