फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness

मजालता में पोषण अभियान पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

विज्ञापन
Awareness
उधमपुर/मजालता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (जम्मू-कश्मीर) के सहयोग से जनजातीय अनुसंधान संस्थान ने पोषण अभियान विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मजालता के चड़ावा क्षेत्र में जिला सूचना अधिकारी राजिंदर कुमार डिगरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. संगीता अजरावत मुख्यातिथि थीं। कार्यक्रम में सूचना विभाग और जिले के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। वहीं, मुख्यातिथि ने पोषण अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में कुपोषण और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों को रोकना और कम करना है। आम जनता जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के अभियान में भाग ले। इसके अलावा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने क्षेत्र के पदाधिकारियों को उत्साह के साथ काम करने और लक्षित समूह को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं ने इस नुक्कड़ नाटक के आयोजन के लिए सूचना और अन्य संबद्ध विभागों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आईसीडीएस हेल्थ एंड न्यूट्रिशन मोबिलाइजर ज्योति शर्मा ने कुपोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आईसीडीएस, स्वास्थ्य एवं सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र के सरपंचों, पंचों, जनजातीय समुदाय के सदस्यों और आम जनता ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed