{"_id":"668899d6ca8410c164028db5","slug":"awareness-raised-to-prevent-diarrhea-in-jakhaini-udhampur-news-c-202-1-udh1007-112649-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जखैनी में डायरिया से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जखैनी में डायरिया से बचाव के लिए किया जागरूक
Sat, 06 Jul 2024 06:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान के तहत उधमपुर ब्लॉक में पड़ते सब सेंटर जखैनी में डायरिया से बचाव के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए लोगों को कुछ सावधानियां बताई गईं।
जागरूक शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंचे। डाक्टरों ने लोगों को ओआरएस का अधिक मात्रा में सेवन करने व सफाई का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया। ओआरएस के पैकेट व दवाइयां निशुल्क दी गईं। शिविर में पहुंचे लोगों से अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. यासीन ने कहा कि डायरिया रोको अभियान के तहत पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सब सेंटर, पीएचसी , सीएचसी में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद