फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness

लेवर विभाग दवारा ई-श्रम पंजिकरण कैंप का अयोजन किया गया

विज्ञापन
Awareness
धर्मनगरी के फवारा चौक में लेवर विभाग के कर्मी ई-श्रम का पंजिकरण करते हुए व विभाग के अधिकारी व यूनि? - फोटो : KATRA
कटड़ा। केंद्र सरकार की योजना पर ई-श्रम के तहत श्रम विभाग ने कटड़ा में एक शिविर का आयोजन किया। इसमें निजी व्यवसाय में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त रियासी रूपाली गंडोत्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों को सभी तरह के लाभ मिलेंगे। जिले में अब तक लगभग 23 हजार लोगों का पंजीकरण हो चुका हैं। अगर किसी भी कर्मचारी की दुर्घटना के चलते मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को दो लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। वहीं, दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारी को बीमा भी मिलेगा। साथ ही कोरोना या अन्य महामारी के चलते सरकार की ओर से जारी सभी तरह के लाभ कर्मचारियों को मिलेंगे। अन्य क्षेत्रों से आए कर्मी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारी, मजदूर वर्ग, वाहन चालक, किसान, आदि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर इसके फायदे ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए कर्मचारी को आधार कार्ड के साथ बैंक की जानकारी देनी होगी। कैंप के पहले दिन निजी कर्मचारियों ने पंजीकृत कराया। वहीं कटड़ा में होटल व रेस्रा संघ के साथ बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपस्थित विभाग की उप आयुक्त वीनाक्षी कौल, सहायक श्रम आयुक्त, एसडीएम कटड़ा अभिषेक शर्मा, आदि ने संघ के साथ ढाबा यूनियन, टैक्सी यूनियन, आदि को ई-श्रम पंजीकरण के लाभ गिनाए।

धर्मन-गरी के फवारा चौक में लेवर विभाग के कर्मी ई-श्रम का पंजिकरण करते हुए व विभाग के अधिकारी व यूनि

धर्मन-गरी के फवारा चौक में लेवर विभाग के कर्मी ई-श्रम का पंजिकरण करते हुए व विभाग के अधिकारी व यूनि- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed