फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   attack

प्रेम विवाह कर लौटे युवक के घर पर हमला, लड़की साथ ले गए हमलावर

विज्ञापन
attack
उधमपुर: गांव मूतल में इस हथौड़े से तोड़ा गया दरवाजा तथा अस्पताल में उपचार दिन घायल. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/जिब। प्रेम विवाह के बाद पत्नी के साथ लौटे युवक के घर पर कुछ लोगाें ने हमला कर दिया। उधमपुर के मुत्तल इलाके में वीरवार देर रात को हुए हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हमलावर लड़की को साथ ले गए। पुलिस ने 17 हमलावरों की पहचान की दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

घायलों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मामला उधमपुर के मुत्तल इलाके का है, जहां रघुवीर सिंह, रितिक सिंह, सावित्री देवी, बिशन सिंह और ठाकरी देवी रात को घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने सब लोगों पर हमला कर दिया। सबको बुरी तरह से पीटा गया, और अधमरा करने के बाद रितिक की पत्नी को अपने साथ ले गए। मारपीट व चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद टिकरी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर रघुवीर सिंह, रितिक सिंह, सावित्री देवी और बिशन सिंह को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच में पता चला कि रितिक सिंह ने कुछ महीने पहले एक अन्य समुदाय की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। इसका लड़की के परिवार वालों ने बहुत विरोध किया। यह मामला जब अदालत में पहुंचा, और ज्यादा हंगामा हुआ तो लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया। लेकिन, लड़की के न मानने पर अदालत की मंजूरी के बाद लड़का व लड़की दोनों अपनी मर्जी ले कहीं दूसरे स्थान पर रहने चले गए। वीरवार को दोनों अपने घर लौटे। इसकी जानकारी जब लड़की वालों को मिली तो देर रात को उन्होंने हमला कर दिया। हमलावरों ने दरवाजे को हथौड़े से तोड़ा और अंदर प्रवेश कर सबको बुरी तरह पीटा। फिर लड़की को अपने साथ ले गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 17 हमलावरों की पहचान कर रैंबल पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लड़की का अभी तक कुछ पता नहीं है। पुलिस तलाश कर रही है।

उधमपुर: गांव मूतल में इस हथौड़े से तोड़ा गया दरवाजा तथा अस्पताल में उपचार दिन घायल.

उधमपुर: गांव मूतल में इस हथौड़े से तोड़ा गया दरवाजा तथा अस्पताल में उपचार दिन घायल.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: गांव मूतल में इस हथौड़े से तोड़ा गया दरवाजा तथा अस्पताल में उपचार दिन घायल.

उधमपुर: गांव मूतल में इस हथौड़े से तोड़ा गया दरवाजा तथा अस्पताल में उपचार दिन घायल.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed