फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Associated Chamber of Commerce And Industry, Election, Press Conference

एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव : दो गुट मैदान में, प्रचार अभियान तेज

विज्ञापन
Associated Chamber of Commerce And Industry, Election, Press Conference
उधमपुर। चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की शाम स्वरूप कालसूत्र वाली ए टीम पत्रकार वार्ता में जानकारी द
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पांच साल के बाद आठ सितंबर को होने जा रहे एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों की तरफ से अपने-अपने पक्ष में प्रचार किया जा रहा है।
चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष के 6 महत्वपूर्ण पदों के लिए होना है। इसके लिए कुल 335 वोटर हैं और 11 उम्मीदवार मैदान में है। सभी उम्मीदवार अध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहें हैं। इसलिए मुख्य मुकाबला अब अध्यक्ष पद के दावेदार शाम स्वरूप कल्सोत्रा और नीरज गुप्ता की टीम के बीच है। सचिव पद एक दावेदार के नामांकन वापस लेने के बाद इस पद पर सतपाल सल्लन की दावेदारी निर्विरोध हो गई है और यह पहले से शाम स्वरूप कल्सोत्रा की टीम के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

अन्य टीम सदस्यों में :
पद टीम ए टीम बी
अध्यक्ष शाम स्वरूप कल्सोत्रा नीरज गुप्ता
वरिष्ठ अध्यक्ष सुनील गुप्ता ऋषि गुप्ता
कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता दीपांकर गुप्ता
महासचिव सुभाष गुप्ता उमेश महाजन
कोषाध्यक्ष संजय भूषण गुप्ता मोहन लाल शर्मा
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को टीम ए की तरफ से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन अपनी टीम का परिचय कराया गया। अध्यक्ष पद के दावेदार शाम स्वरूप कल्सोत्रा ने कहा कि उनकी टीम के सभी सदस्य पुराने और अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम जीत विजयी बनती है तो सबसे पहले हम एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर का कार्यालय बनाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, शहर को सुंदर बनाने के लिए विकास और अपने कारोबारियों की समस्याओं की समाधान कराना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed