{"_id":"61d33ece9d08fc631072940b","slug":"arrest-udhampur-news-jmu251174689","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी पुलिस ने चोर पकड़ा, 80 हजार के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी पुलिस ने चोर पकड़ा, 80 हजार के गहने बरामद
विज्ञापन
उधमपुर में जीआरपी द्वारा पकड़ा गया चोर सामान के साथ।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जीआरपी पुलिस उधमपुर ने चोर को पकड़ करीब 80 हजार के गहने बरामद किए हैं। चोरी के आरोप में पुलिस ने उधमपुर के शिवनगर में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले गीता देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी विश्वास पार्क उत्तम नगर नई दिल्ली ने थाना जीआरपी कटरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए जम्मू मेल से जा रही थी। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन उधमपुर पहुंची तो उसने देखा कि उसका पर्स गायब है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और चोर को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया।
गहन जांच के बाद कई संदिग्धों को घेरकर पकड़ा, और पूछताछ के दौरान संदिग्ध इरशाद अहमद उर्फ नवीद निवासी शिवनगर उधमपुर ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के खुलासे पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने चोर से एक सोने की चेन, सोने की बाली और चांदी की पायल बरामद की।