{"_id":"61db29c3153aac3a59008f2e","slug":"arrest-katra-news-jmu251582065","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में चरस और 14.35 लाख की नकदी के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में चरस और 14.35 लाख की नकदी के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। रियासी जिले के कटड़ा में पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से चरस की दस छल्लियां और दो लाख रुपये बरामद किए हैं। उसकी निशानदेही पर भगता गांव स्थित उसके घर से 16 छल्लियां और 12.35 लाख रुपये और बरामद किए हैं। उसकी शिनाख्त कटड़ा के चक भगता गांव निवासी बशीर अहमद के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सूल-ककरियाल में रविवार को नाका चेकिंग के लिए पुलिस ने एक दोपहिया वाहन चालक को रोका। उसकी तलाशी लेने पर चरस और दो लाख रुपये मिले। इसके बाद प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि युवाओं को ड्रग्स बेचकर उसने 12.35 लाख रुपये एकत्र किए थे जो घर पर रखे हुए हैं।
इसके बाद उसके घर से 16 छल्लियां चरस और 12.35 लाख रुपये के साथ पैसे जब्त किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बशीर की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है। पुलिस ने मार्च 2021 से 249 अपराधियों के खिलाफ 205 एनडीपीएस के मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए हमें एक बहुआयामी रणनीति की जरूरत है और रियासी पुलिस इस पर काम कर रही है। नशे की चपेट में आए युवाओं का नशामुक्ति केंद्रों के जरिये मुख्यधारा पुनर्वास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-------------------